Digital Ration Card Name List : जब से लॉकडाउन लगा है। तब से लोगों के लिए राशन सरकार द्वारा फ्री में दिया जा रहा है। जिसमें लोगों को गेहूं, चावल, चना फ्री में दीया जा रहा है। सरकार द्वारा इस Ration Card के बनवाने और हर घर में हर व्यक्ति को मुफ्त में राशन मिल रहा है। आज हम आपको बताने वाले हैं। की आप अपने राशन कार्ड के नाम में अपना नाम किस प्रकार से देख पाएंगे (ration card me Apna Naam Kaise Dekhe)। यदि आपको अपना नाम देखने में परेशानी या कोई समस्या उत्पन्न हो रही है। तो हम आपके साथ इस समस्या का निवारण लेकर आए हैं। यदि आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं। तब आप अपने नाम को अपने घर परिवार के किसी भी सदस्य के नाम को देख सकते हैं। चलिए हम आपको जानकारी देते हैं।
What Is Ration Card -
लोगों को सरकार द्वारा दिए जा रहे गेहूं चावल और चना जैसे खाद्य सामग्री हम राशन कार्ड के द्वारा ही प्राप्त करते हैं। राशन कार्ड हर घर में घर के मुखिया का बनाया जाता है। जिसमें घर के सभी सदस्यों का नाम दिया जाता है। वही राशन कार्ड कहलाता है।
![]() |
Ration Card Name |
Types Of Ration Card -
राशन कार्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं जिसमें Red यानी लाल, white यानी सफेद और yellow यानी पीले रंग का होता है। इन सभी का अलग अलग महत्व होता है। चलिए हम इन सभी के बारे में जानकारी देते हैं।
Red Ration Card - लाल रंग की राशन कार्ड उन लोगों के लिए बनाया गया है। जो लोग गरीबी रेखा से नीचे के होते हैं। यहां पर जब सरकार द्वारा मुफ्त में राशन नहीं दिया जा रहा था। तब लाल रंग के इस राशन कार्ड पर हमें कम पैसे में राशन कार्ड प्राप्त होता था।
Yellow Ration Card - पीला राशन कार्ड मध्यम वर्ग के परिवार को बनाया जाता है। जहां पर लोगों को लाल कार्ड के मुकाबले यहां पर अधिक पैसा देना पड़ता है।
White Ration Card - और अब हमें सफेद वाले राशन कार्ड के बारे में बताने से पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह मध्यम और सबसे गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले व्यक्ति को लाल और पीले रंग का राशन कार्ड इसलिए दिया जाता है। क्योंकि वह मध्यम वर्ग के लोग होते हैं। इसीलिए उनको लाल , पीले रंग का राशन कार्ड बनाया जाता है। अब हम बात करते हैं कि सफेद रंग के राशन कार्ड सबसे उच्च कोटि के लोगों को बनाया जाता है। जिसमें लोगों को हम अपनी भाषा में बड़ा आदमी भी कहते हैं। इसीलिए उनको सफेद राशन कार्ड बनाया जाता है। यहां पर लाल और पीले के मुकाबले अधिक पैसा देना पड़ता है अपने राशन लेने के लिए।
How to check your name in Ration Card -
राशन कार्ड में अपना और अपने परिवार का नाम देखने के लिए गूगल को ओपन करके https://fc.up.gov.in ओपन करना है। https://fc.up.gov.in ओपन करने के बाद अब आपको मोटी हेडिंग में महत्वपूर्ण लिंक देखने को मिलेगा।
1-: इसमें बहुत सारी सूची देखने को मिल जाती है लेकिन आपको "राशन कार्ड की पात्रता सूची" वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
2-: जैसे ही आप इस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देते हैं। तब आपके सामने सभी "जिलों' के नाम आ जाएंगे।
3-: अब आपको अपना जिला सिलेक्ट करना है।
4-: जिले को सिलेक्ट करने के बाद अब आपको अपना "टाउन' यानी "एरिया" को सिलेक्ट करना है। जिसमें "ग्रामीण क्षेत्र" और "नगरी क्षेत्र" देखने को मिल जाएगा।
5-: आप यदि ग्रामीण क्षेत्र से हैं तब आपको अपना ब्लॉक चुनना है और यदि आप अपने नगरी क्षेत्र से हैं। तब आपको टाउन में से सिलेक्ट करना है।
6-: उसके बाद आपको जिस भी ब्लॉक या टाउन से बिलॉन्ग करते हैं आपको उसको ओपन करना है।
7-: जैसे ही आप उसको ओपन कर लेते हैं। अब आपको अपने "गांव के नाम" को चुनना है। और अपने गांव के नाम पर क्लिक कर देना है।
8-: जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं। अब आपके सामने "दुकानदार का नाम" देखने को मिल जाएगा। जिसमें आपके यदि 2 से अधिक दुकानदारों के द्वारा राशन दिया जाता है।
9-: तब आपको अपने दुकानदार के नाम के ऑप्शन वाले आगे राशन कार्ड देखने को मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
10-: जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं। अब आपके गांव की पूरी लिस्ट देखने को मिल जाएगी। आपका जो भी राशन कार्ड नंबर या नाम है। आप यहां से क्लिक कर देंगे। जैसे ही आप इस पर क्लिक कर देते हैं। अब आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों का नाम देखने को मिल जाएगा। जिसमें आप का भी नाम शामिल रहेगा।
तो आप इस प्रकार से अपने नाम को राशन कार्ड में देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दिया गया यह इंफॉर्मेशन आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको हमारे द्वारा दिया गया जानकारी समझ आई हो। तो आप इस आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।
0 Comments